फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाबालिग को बालिग दिखाया

Fri, 03 Oct 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य आरोपी व मौलवी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पुलिस रिमांड में हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल क्षेत्र में नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कर फर्जी निकाह कराने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी और मौलवी को पुलिस ने अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कर नाबालिग को बालिग दिखाया और उसके आधार पर लिव-इन सर्टिफिकेट बनवाया। पड़ोसी गांव के मौलवी को लालच देकर निकाह पढ़वाया गया।
खास बात यह है कि निकाह नामे पर जो गवाह दिखाए गए, उनके दस्तावेज और हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि निकाह के वक्त नाबालिग लड़की ने साफ तौर पर मना किया था और उसकी कोई सहमति नहीं थी, इसके बावजूद निकाह कर दिया गया। आरोप है कि इसके बाद मुख्य आरोपी पीड़िता को भिवाड़ी की एक कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहने ले गया। पुलिस ने मकान मालिक, मौलवी रईस उद्दीन, मुख्य आरोपी तारीक समेत पीड़िता के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही पीड़िता की काउंसलिंग भी कराई गई है। तावडू पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष ने बताया कि पूछताछ के दौरान अहम सबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं, जिससे आरोप पत्र दाखिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह मामला 26 सितंबर को दर्ज हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 20 अगस्त से लापता है। पुलिस ने जांच में मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर मुख्य आरोपी को नाबालिग लड़की सहित भिवाड़ी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें