फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होली में यात्रा होगी सुगम, गुरुग्राम डीपो ने हर रूट पर बढ़ाईं पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था 28 फरवरी से 10 मार्च तक प्रभावी रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने गुरुग्राम डिपो से संचालित हर रूट पर पांच अतिरिक्त बसें बढ़ा दी हैं। इससे उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली और राजस्थान समेत प्रमुख रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था 28 फरवरी से 10 मार्च तक प्रभावी रहेगी।



रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान घर लौटने वालों की संख्या में भारी इजाफा होता है, इसलिए हर रूट पर पांच-पांच अतिरिक्त बसें तैनात की गई हैं। दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकूला और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे मेरठ, सहारनपुर, अंबाला आदि के रूटों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





यात्रियों को होली पर कोई असुविधा न हो इसके लिए खास ध्यान रखा जाएगा। बस स्टैंड पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो और बसें भी चलाईं जाएंगी। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें