फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठेकेदारों, इंजीनियरों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत आयोजित हुई। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और सड़क की धूल का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन


कार्यशाला में नगर निगम के ठेकेदारों और जूनियर इंजीनियरों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें सड़क की धूल के प्रभावी प्रबंधन के उपाय बताए गए। निर्माण एवं रखरखाव कार्यों के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के मानकों पर भी जानकारी दी गई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुरूप यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कामेश भी विशिष्ट अतिथि थे। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी और आईईसी विशेषज्ञ प्रियंका यादव भी शामिल हुईं। डब्ल्यूआरआई इंडिया के रितेश, आदित्य और दीप पोनीकर ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें