फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्राले ने मारी टक्कर, कैंटर दूसरी तरफ गिरा, दो गाड़ियां टकराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, कैब सवार चालक समेत तीन कंपनीकर्मी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक के पास ट्राला चालक की लापरवाही से सड़क हादसा हो गया। ट्राले ने आगे चल रहे कैंटर को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर कैंटर डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गया और डिजायर और थार कार को टक्कर मार दी। हादसे में डिजायर सवार चालक समेत तीन कंपनीकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्राले को मौके से भगा ले गया। राहगीरों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि डिजायर चालक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। कार चालक महोबा निवासी पवन शर्मा ने बताया कि वो सेक्टर-48 स्थित एक कंपनी में कैब चलाता है। बीती बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे वह कंपनीकर्मी नौनिध, रिफाकत और वासिब को दिल्ली के शाहदरा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। चालक पवन को सिविल अस्पताल और तीनों स्टाफ कर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें