संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उत्कृष्ट शिक्षकों को दिए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए 13 जुलाई ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पात्र शिक्षकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन उनके नवाचार, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल विकास में योगदान के आधार पर किया जाएगा।
पुरस्कार के लिए मान्यता प्राप्त सरकारी, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, सीबीएसई और सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक पात्र होंगे। निर्देशों के अनुसार नियमित शिक्षक और स्कूल प्रमुख, जिनकी सेवा अवधि कम से कम 10 वर्ष है, आवेदन कर सकते हैं। वहीं चयन प्रक्रिया में शिक्षकों के प्रदर्शन और उपलब्धियों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।