फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिस ने एक हफ्ते में 2.40 करोड़ के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने एक हफ्ते में 2.40 करोड़ रुपये के चालान काटे हैं। नौ जून से रविवार तक यातायात पुलिस ने विभिन्न नियमों की अवहेलना करने वाले 17 हजार 63 वाहन चालकों के चालान किए हैं। यातायात पुलिस की तरफ से चालान नहीं सलाम अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत यातायात पुलिस विभिन्न जगहों पर लोगों के यातायात नियमों को लेकर चालान कर रही है। पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश मोहन ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान लोगों में जागरूकता लाने के लिए चलाया गया है, ताकि वाहन चालक चालानों के आंकड़ों से सबक लें और यातायात नियमों की पालना करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें