फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड : राजेंद्र से गुरुग्राम पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। करीब 17 साल पहले गुरुग्राम में हुए किडनी कांड से जुड़े डॉ. देवेंद्र शर्मा के साथी की दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
100 से ज्यादा लोगों की हत्या करने वाले डॉक्टर डेथ के नाम से मशहूर आरोपी के साथी राजेंद्र ऊर्फ राजू उर्फ रजुआ को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह एक पंप हाउस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन

आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ रजुआ पर हत्या, अपहरण और डकैती सहित 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। अब गुरुग्राम पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। डॉक्टर देवेंद्र को दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में हत्या के सात अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। गुरुग्राम की अदालत ने भी एक मामले में उसे फांसी की सजा सुनाई थी।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डॉ. देवेंद्र शर्मा (67) को 19 मई 2025 को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया था। देवेंद्र शर्मा ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया था कि उसका सहयोगी राजेंद्र वर्ष 2003-2004 से गिरोह के संचालन से जुड़े कई मामलों में अभी भी फरार है। राजेंद्र फर्जी यात्री बनकर ड्राइवरों को फंसाता था। इसके बाद उनकी हत्या कर देता था।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने अलीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर और दिल्ली में गोपनीय पूछताछ की और खुफिया जानकारी हासिल की। राजेंद्र को अलीगढ़ के कासिमपुर से ढूंढ निकाला, जहां वह एक अलग कमरे में छिपा हुआ था। वह एक स्थानीय पंप हाउस में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें