नियमों की अवहेलना करने पर 11,580 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने 25 दिनों में विभिन्न नियमों की अवहेलना करने पर 11,580 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। यातायात पुलिस की तरफ से 1.34 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस ने एक से 25 सितंबर के बीच में की है।
इस दौरान यातायात पुलिस ने गलत लेन में चलने पर 9042, ध्वनि प्रदूषण करने पर 566, गाड़ी पर नीली-लाल बत्ती लगाने पर 21 और शराब पीकर वाहन चलाने पर 1951 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। कई वाहन चालक सड़क मार्ग पर गलत लेन में वाहन चलाते हैं। कुछ वाहन ध्वनि प्रदूषण जैसे बुलेट पटाखा से तेज आवाज, बिना परमिशन के सायरन और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं। शराब पीकर अपने वाहनों को चलाते हैं। इससे अपनी जान को खतरे डालने के साथ ही दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। यातायात पुलिस की तरफ से विभिन्न जगहों पर लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।