फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो निर्माण के चलते नेताजी सुभाष रोड पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक चल रहा निर्माण कार्य, व्यस्त समय में बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। नेताजी सुभाष रोड पर निर्माण के कारण सड़क का एक हिस्सा प्रभावित होने से रोजाना वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम व्यस्त समय में स्थिति अधिक खराब हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य के चलते सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह सीमित हो गई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर चौक के आसपास लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी की ओर से यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात नहीं किए गए हैं। मौके पर यातायात पुलिसकर्मियों की नियमित मौजूदगी भी नहीं रहती। इससे वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार निकलने का प्रयास करते हैं और कई बार जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने निर्माण स्थल पर पर्याप्त मार्शल और यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती, उचित बैरिकेडिंग और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट की मांग की है। गुरुग्राम में मेट्रो का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक होना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 और बसई से सेक्टर-101 तक स्पर का निर्माण चल रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग से सड़क संकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें