फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम ने हिसार को 3-0 से हराकर जीता राज्य स्तरीय प्री-सुब्रतो फुटबाल खिताब

विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्री-सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम गुरुग्राम के खिलाड़ी। प्रशिक्षक
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई, हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली प्री-सुब्रतो फुटबाल कप प्रतियोगिता में गुरुग्राम की अंडर-17 लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम ने मेजबान हिसार को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय स्तर की प्री-सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि फाइनल मुकाबला गुरुग्राम और हिसार के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मुकाबला अतिरिक्त समय में पहुंचा। यहां गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल दागे। अतिरिक्त समय समाप्त होने तक गुरुग्राम ने 3-0 की बढ़त कायम रखी और मुकाबला जीत लिया। अहलावत ने बताया कि गुरुग्राम की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल में खिलाड़ियों ने एकजुट होकर खेलते हुए हिसार पर दबाव बनाए रखा और अतिरिक्त समय में मिले अवसरों का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर चैंपियन बनना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि खिताब जीतने के बाद गुरुग्राम की टीम राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें