फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एएसआई के घर से टॉय पिस्टल और गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस लाइन में एक एएसआई के घर से टॉय पिस्टल और गांजा बरामद हुआ है। एएसआई की पुत्रवधु ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन करके बुलाया था। पुत्रवधु का आरोप है कि उनके साथ ससुराल वाले मारपीट करते हैं। पुत्रवधु की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गुरुग्राम पुलिस लाइन में फ्लैट एएसआई पोखर सिंह के नाम से आवंटित है। उनकी पुत्रवधू मीनू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उनका आरोप है कि उसने अपने ससुर को गांजा ले जाते कई बार देखा था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। एक दिन तो पिस्तौल उसकी कनपटी पर लगाकर धमकी भी दी। बृहस्पतिवार रात को भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उनका आरोप है कि जबरदस्ती गर्भपात भी करा दिया गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों परिवार के लोग वहां पर मौजूद थे। एएसआई का कहना है कि यह सामान यहां रख दिया गया था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें