फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली के नजफगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड और उसके चश्मदीद गवाह की हत्या के दो आरोपी शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम अपराध शाखा के साथ हुए मुठभेड़ में घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक विकास बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
दोनों आरोपियों और उपनिरीक्षक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के गोला डेयरी निवासी मोहित जाखड़ और उत्तम नगर निवासी जतिन के रूप में हुई है। उपचार के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपराध शाखा के प्रबंधक उप-निरीक्षक ललित कुमार को शुक्रवार सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि नजफगढ़ में हुए दोहरा हत्याकांड और गवाह की हत्या के आरोपी धनकोट क्षेत्र में हैं। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने धनकोट क्षेत्र में नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को घेर लिया था। आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक के बाजू में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल 13 गोलियां चली थीं, जिसमें आरोपियों की तरफ से छह और पुलिस की तरफ से सात गोली चली। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, चार कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें