दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला टोल से रोजाना करीब सवा लाख वाहन गुजरते हैं। कार, जीप का मंथली पास 930 रुपये होगा है। जबकि, व्यावसायिक वाहनों का 1225 रुपये होगा। इससे गुरुग्राम-मानेसर-अलवर भी जाना महंगा हो जाएगा। खेड़कीदौला के आगे मानेसर की ओर काफी सोसाइटियां हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से खेड़कीदौला टोल को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पंचगांव में टोल शिफ्ट किया जाना है।
बता दें कि वर्ष 2003 में दिल्ली-जयपुर हाईवे बनने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम सुपर कनेक्टिविटी द्वारा यह टोल शुरू किया गया था। जब से टोल बना है, तब से इसको हटाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। सेक्टर 82 से 95 तक की बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों को इससे दिक्कत आ रही है। बता दें कि पहले इसे एक मार्च से बढ़ी हुई टोल दरें लागू करने की तैयारी थी लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने से इसको रोक दिया गया था। अब दो जून की रात 12 बजे से लोगों को अतिरिक्त टोल देना होगा।
मुंबई एक्सप्रेसवे पर पांच फीसदी की बढ़ोतरी
गुरुग्राम से राजीव चौक होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर करना महंगा हो जाएगा। सोहना हाईवे पर घामड़ोज टोल प्लाजा पर रेट पांच रुपये बढ़ जाएगा। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग दूरी के लिए टोल दर औसत अलग-अलग हैं। एनएचएआई के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग दूरी के लिए टोल दरों का औसत अलग-अलग है। घामड़ोज टोल के मैनेजर मनोज यादव ने बताया कि दो जून की रात 12 बजे से बढ़े टोल रेट लागू होंगे।