फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राजनीतिक दलों के नेता करेंगे पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजस्थान सीमा पर रविवार को किसानों के पहुंचने व दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करने के बाद अब जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ गतिविधियां शुरू होने लगी हैं। सोमवार को विभिन्न रास्तों से किसानों के पहुंचने की संभावना है। वहीं तमाम राजनीतिक दलों के नेता पैदल मार्च करेंगे, जिसके बाद वे लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिले में राजस्थान एवं पंजाब के किसानों के साथ-साथ नूंह जिले की ओर से भी किसानों के आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजस्थान की ओर से किसानों का जत्था रविवार को राज्य की सीमा पर पहुंच गया है। इसी तरह पंजाब के किसानों के केएमपी के रास्ते आने के कयास लगाए जा रहे है। तीन ओर सक्रिय किसानों की जीटी करनाल रोड व रोहतक रोड की तरह दिल्ली सीमा पर पहुंचकर हाईवेे जाम करने की मंशा है। दरअसल पंजाब से आ रहे कुछ किसानों ने शनिवार को खेड़कीदौला टोल पर हिरासत में लेने के दौरान ऐलान किया था कि कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने से कम किसानों को कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार ने यदि किसानों की बात नहीं मानी तो आगामी दिनों में प्रदर्शन और भी उग्र होगा। वे दिल्ली-जयपुर हाईवे को भी हर हाल में जाम करेंगे। उधर जिले के तमाम राजनीतिक दलों के नेता सोमवार को आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में मोर चौक से लघु सचिवालय तक मार्च करेंगे। इस दौरान उनके चक्का जाम एवं धरना-प्रदर्शन करने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें