संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सावन मास के तीसरे सोमवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सोमवार सुबह से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। यह अशोक विहार फेज- 2 के हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, सदर बाजार के घंटेश्वर मंदिर और प्रकाशपुरी मंदिर में भगवान शिव का दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और फूलों से अभिषेक करेंगे।
कई मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अशोक विहार फेज- 2 के हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री ने बताया कि मंदिर के सोमवार को मंदिर को सजाया जाएगा और सुबह के समय पूजा-अर्चना भी की जाएगी।