फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उल्लावास के 26वें कुश्ती दंगल में भोलू पहलवान ने जीते एक लाख 21 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 मिनट की इनामी कुश्ती में शुरुआती मिनटों में ही रोहित रोहतक को चित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव उल्लावास में आयोजित 26वें कुश्ती दंगल में हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के पहलवानों ने दमखम दिखाया। रेलवे, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस सहित विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े पहलवानों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

दंगल की पहली बड़ी कुश्ती भोलू पहलवान और रोहित रोहतक के बीच हुई। एक लाख 21 हजार रुपये की इनामी इस कुश्ती का समय 15 मिनट निर्धारित था। भोलू पहलवान ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और शानदार दांव-पेच लगाते हुए शुरुआती मिनटों में ही रोहित रोहतक को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके बाद 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती ललित पहलवान और राहुल पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने शुरुआत में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन ललित पहलवान ने कुछ ही सेकंड में शानदार दांव लगाकर राहुल को चित कर दिया। तीसरी बड़ी कुश्ती 31 हजार रुपये की रही। इसमें हर्ष पहलवान और उपकार पहलवान आमने-सामने हुए। उपकार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर्ष को चित कर जीत दर्ज की। दंगल आयोजक राजबीर पहलवान ने बताया कि उल्लावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिछले 26 वर्षों से दंगल आयोजित किया जा रहा है। स्वर्गीय चौधरी धर्मबीर उल्लावास ने वर्ष 2000 में इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद राजबीर पहलवान, सतबीर सरपंच और ग्रामवासी मिलकर हर वर्ष आयोजन करते हैं। इस बार दोपहर तीन बजे शुरू हुआ दंगल रात आठ बजे तक चला। करीब 250 छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। इस मौके पर सोहना विधायक तेजपाल तंवर, सुशील भारद्वाज, पार्षद नारायण भड़ाना, पार्षद मनीष हरसाना समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें