फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 - 44 आयु वर्ग में आज 37 शासकीय केंद्रों पर लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को जिले में सभी 37 शासकीय केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें से 31 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली व 6 पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में वॉक इन प्रक्रिया के तहत टीकाकरण किया जाएगा। इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोग तिगरा, चौमा, मानेसर, बादशाहपुर, चंद्रलोक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में जाकर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकेंगे। यहां पर वैक्सीन के 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, इसी आयु वर्ग के लोग कोविशील्ड की अपनी पहली डोज लगवाने के लिए अन्य 31 शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जा सकते हैं। इन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन के 100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग, फ्रंटलाइन वर्कर व स्वास्थ्यकर्मी तिगरा, चौमा, मानेसर व बादशाहपुर स्थित 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोवैक्सीन की अपनी दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इन 4 स्वास्थ्य केंद्रों पर किसी भी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी।
वहीं, 45 से ज्यादा आयु वाले कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगवाने के लिए अन्य 33 स्वास्थ्य केंद्रों पर जा सकते है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले आओ-पहले लगवाओ के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें