फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद , गेस्ट हाउस में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती करने वाले गोहाना के युवक ने गुरुग्राम बुलाकर एक गेस्ट हाउस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। उसकी हालत खराब है। उपचार के लिए उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी मोबाइल बंद कर फरार है।
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि गोहना, सोनीपत के रहने वाले हर्षद पाटिल से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उससे चैट के दौरान पता चला कि वह सरकारी नौकरी करता है। छात्रा भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है।
एक जून को उसने मिलने के लिए सेक्टर-30 के एक गेस्ट हाउस में बुलाया था। जहां पर उसने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वापस चली गई। वापस जाने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान उसने हर्षद को फोन किया। उसने कोई जवाब नहीं दिया। घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को हुई। परिवार वालों ने पूरी बात सुनने के बाद घटना की जानकारी सेक्टर-40 पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें