फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 बूथ व 31 केंद्रों पर आज 4836 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। जिले में सोमवार से कोरोना का नियमित टीकाकरण शुरू होगा। जिले में 4836 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में 45 बूथ व 31 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से निजी अस्पतालों में 31 और सार्वजनिक तौर पर 14 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, निजी अस्पतालों में 17 केंद्र बनाए गए हैं जबकि सार्वजनिक तौर पर 14 केंद्र बनाए गए हैं। सार्वजनिक टीकाकरण स्थल पर 1535 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा जबकि निजी अस्पतालों व क्लीनिक में 3301 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सुबह 9 से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
यह है टीकाकरण की योजना
विभाग की योजना के मुताबिक, दूसरे सप्ताह में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 32 हो जाएगी और तीसरे सप्ताह में 31 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जैसे-जैसे टीका लगवाने वालों की संख्या कम होगी उसी के मुताबिक टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी कम होगी। प्रत्येक केंद्र पर 100 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिदिन टीका लगेगा। गुरुग्राम जिले में कोरोना वैक्सीन की लगभग 50,000 डोज प्राप्त हुई हैं, जिनमें कोविशील्ड व कोववैक्सीन दोनों तरह के वैक्सीन की डोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें