फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंडसी जेल पहुंचा निलंबित इंस्पेक्टर विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कॉल सेंटर संचालक से रिश्वत लेने के आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर विशाल को रविवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। दिल्ली निवासी कॉल सेंटर संचालक से रिश्वत लेने के मामले में उसने 11 जनवरी को आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन

आरोपी इंस्पेक्टर को फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने दो बार तीन-तीन दिन की रिमांड पर लिया लेकिन उससे कुछ भी नहीं उगलवा पाई। रिश्वत के 57 लाख रुपये के बारे में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। ऐसे में कोर्ट में पेश करने के कुछ ही देर बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि 28 दिसंबर की रात फरीदाबाद विजिलेंस की टीम ने खेड़कीदौला थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल अमित को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
बाद में पुलिस पूछताछ में उसने थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विशाल के कहने पर पैसे लेने की बात कबूल की थी। इस मामले की तफ्तीश के दौरान कॉल सेंटर संचालक से 57 लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई। बाद में लैपटाप लौटाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। परेशान होकर संचालक ने विजिलेंस में शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें