चालान करने के दौरान लगाने होते हैं बॉडी वार्न कैमरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बॉडी वार्न कैमरा न लगाने पर तीन जोनल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने सोमवार को दौलताबाद, कापड़ीवास और न्यू कॉलोनी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि इन क्षेत्रों में तैनात जोनल अधिकारियों द्वारा चालान करने के दौरान बॉडी वार्न कैमरे नहीं लगाए जा रहे हैं।
आदेशों की अनुपालना न होने पर पुलिस उपायुक्त यातायात ने जोनल अधिकारी दौलताबाद चौक सहायक उप निरीक्षक सुरेश, कपड़ीवास बॉर्डर सहायक उप निरीक्षक राम रिछपाल और न्यू कॉलोनी सहायक उप निरीक्षक सतीश को निलंबित कर दिया गया। जोनल अधिकारी दौलताबाद चौक सहायक उप निरीक्षक सुरेश की निजी गाड़ी पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर होने के बावजूद अस्थायी नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर उनका चालान भी किया गया।
-
नियम सभी के लिए सामान हैं। चालान प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बाडी वार्न कैमरे यातायात पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं। चालान के दौरान उन्हें कैमरे लगाने ही होंगे। - डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात