फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क और खेड़कीदौला थाने में 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के शिवहर जिले के नयागांव गांव निवासी राजविनय राउत ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह कांकरोला गांव में किराये पर रहता है। 22 सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 स्थित कंपनी जा रहा था। जब वह गांव काकरोला के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
दूसरे मामले में राजेंद्रा पार्क थाने में दी शिकायत में महंत कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-103 स्थित लेबर कैंप में रहता है। 21 सितंबर को अपने दोस्तों सूरज कुमार व रमेश कुमार के साथ बाजार से सब्जी व दवाई लेने के लिए धनवापुर गांव आ रहा था। जब वे द्वारका एक्सप्रेसवे पर गोल चक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महंत कुमार व सूरज कुमार को काफी चोटें आई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में ले जाया गया। सूरज कुमार की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें