फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के तीन असुरक्षित टावरों को तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंटेल्स के छह टावरों को तोड़ा जाना है, एडिफिस को दिया गया है कार्य
विज्ञापन

10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के तीन असुरक्षित टावरों तोड़ दिया गया है। इसमें एफ, जी और एच टावर शामिल हैं। ई-टावर को तोड़ने का काम चल रहा है। टावरों को तोड़ने का काम नोएडा की एडिफिस कंपनी को दिया गया है।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के आरडब्ल्यूए के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया सोसाइटी के असुरक्षित एफ, जी व एच टावर तो तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि चौथा ई-टावर तोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि बीच में टावरों को तोड़ने का काम रोका गया था। कंपनी मशीनों से टावरों को तोड़ रही है।
विज्ञापन

हुड्डा ने बताया कि छह असुरक्षित टावरों को पहले तोड़ा जाना है और सभी खाली हैं। तीन टावर में लोग रह रहे हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। राकेश हुड्डा ने बताया कि डी, ई, एफ, जी, एच व जे टावर को असुरक्षित घोषित किया गया था। कंपनी ने टावरों तो तोड़ने का लक्ष्य छह माह का रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि, चिंटेल्स पैराडाइज सोसाइटी के टावर डी में 10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जांच में डी, ई, एफ, जी, एच व जे को असुरक्षित घोषित किया गया था। बाद में ए, बी, सी टावर अनसेफ घोषित कर दिया गया था। इन तीन टावरों के लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए थे, कोर्ट ने स्टे किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें