फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन सगी बहनों ने ऑस्ट्रेलिया में जीते स्वर्ण पदक

Fri, 07 Jul 2023 08:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता प्रिया यादव, गीता यादव व रितु यादव।
विज्ञापन
तीन सगी बहनों ने ऑस्ट्रेलिया में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऑस्ट्रेलिया में छह से नौ जुलाई तक खेली जा रही ओशिनिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रिया यादव, गीता यादव व रितु यादव ने अंडर-30 आयुवर्ग के तहत महिला टीम में हिस्सा लिया। तीनों बहनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ खेलकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर तीनों बहनों ने भारतदेश, हरियाणा व गुरुग्राम जिले का नाम रोशन किया है। महिला खिलाड़ियों के पिता जितेंद्र यादव ने कहा कि उनकी बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का परचम लहराया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डब्ल्यूटी प्रजिडेंट कप का फाइनल आठ जुलाई को और नौ जुलाई को ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों प्रतिस्पर्धाओं में भी पदक जीतने की उम्मीद हैं। तीनों बहनें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें