फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किशोरी सहित तीन लोगों ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस तीनों मामलों की छानबीन करने में जुटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में अलग-अलग मामलों में एक किशोरी सहित तीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया है। पुलिस तीनों मामलों की छानबीन में जुटी है।
पहले मामले में चकरपुर में माता-पिता के पास घूमने के लिए आई एक किशोरी (16 वर्ष) ने रविवार की शाम कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नादिया (पश्चिम बंगाल) के साहिब नगर निवासी मोनिका दास के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल में अपनी बहनों के पास रहती थी और वर्तमान में अपने माता-पिता के पास गुरुग्राम के चकरपुर में आई थी। उसके अभिभावक गुरुग्राम में घरों में साफ-सफाई का काम करते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम आई थी और वह मानसिक रूप से परेशान थी। रविवार शाम जब माता-पिता घर नहीं थे तो किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत बर्फखाना में किराये पर रहने वाली एक युवती ने रविवार की दोपहर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के तुलसी नंगला गांव निवासी विनीता (27 वर्ष) के रूप में हुई है। विनीता कई साल से गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में काम करती थी। रविवार की दोपहर बाद जब विनीता अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया तो कोई हलचल नहीं हुई। जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो विनीता का शव पंखे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे मामले में राजीव नगर में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सूरज (23 वर्ष) के रूप में हुई है। सूरज ने रविवार की शाम को फंदा लगाया था। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए तो सामने आया कि घरेलू कलह के चलते सूरज ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी जोरा सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में घरेलू कलह के कारण युवक द्वारा फंदा लगाने की बात सामने आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मामले में कोई संदिग्ध बात है तो पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें