फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पैराेल पर बाहर आने के बाद फरार हुआ कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है आरोपी
विज्ञापन

भोंडसी जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वर्ष 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या करके शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी पैराेल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया। भोंडसी जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने भोंडसी थाने में गुड कंडक्ट प्रिजनर (टेंपररी रिलीज) एक्ट की धारा 9(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
भोंडसी जेल के सहायक अधीक्षक अमरजीत ने शिकायत में बताया कि रेवाड़ी के कसौला थाना अंतर्गत वर्ष 2018 में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376ए, 302, 201 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी सन्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मामला अदालत में चला तो पुलिस द्वारा अदालत में पेश किए गए तथ्यों के आधार पर आरोपी सन्नी को आजीवन कारावास व 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी थी। आरोपी सन्नी को रेवाड़ी से गुरुग्राम की भोंडसी जेल में भेजा गया था और इसके बाद से ही वह जेल में बंद था।
विज्ञापन

भोंडसी जेल के सहायक अधीक्षक अमरजीत ने पुलिस को बताया कि कैदी सन्नी को 10 सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था और पैरोल खत्म होने के बाद पिछले दिनों वापस जेल आना था, लेकिन वह जेल नहीं आया और पैरोल पर जाने के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

भोंडसी थाने के निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें