फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में अवैध शराब ले जाने का मामला : तीन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- मामले में पहले भी दो आरोपियों को शराब और ट्रक समेत पकड़ चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस ने 13 अप्रैल काे ट्रक में अवैध रूप से 200 पेटी अंग्रेजी शराब भरकर ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसी मामले में पहले भी दो आरोपियों को बीती 13 अप्रैल को शराब और ट्रक समेत गिरफ्तार किया था। मामले में बिलासपुर थाने में गुरुग्राम में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह के मंडी खेड़ा निवासी वली मोहम्मद उर्फ वली खान (39), नूंह के मल्लाब गांव निवासी मोहम्मद अनीश उर्फ अनीश प्रधान (32) व शाहिद उर्फ सद्दी (35) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मोहम्मद अनीश ने आरोपी चालक सलीम और मोहम्मद अकील को वारदात में प्रयोग ट्रक से भेजा था। मोहम्मद वली ने ट्रक में अवैध शराब भरवाई थी और आरोपी शाहिद उर्फ सद्दी ने आरोपियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब डिलीवर होने पर उनको प्रति पेटी 500 रुपये के हिसाब से मिलते थे। मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों सलीम, मोहम्मद अकिल, अरशद, मोहम्मद उर्फ वली खान, मोहम्मद अनीश उर्फ अनीश प्रधान व शाहिद उर्फ सद्दी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आगामी कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पता चल सके। मामले में अभी तक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
-संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें