फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑनलाइन ठगी मामले में तीन जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई मोबाइल, सिम कार्ड, संदिग्ध चैट, क्यूआर कोड और सोशल मीडिया अकाउंट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी, फर्जी सिम और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को धोखा देने के आरोप में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, संदिग्ध चैट, कियू आर कोड और सोशल मीडिया अकाउंट बरामद किए हैं।
पहले मामले में साइबर थाना नूंह पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप और साइबर सेल की सहायता से पुन्हाना क्षेत्र के गांव नगला जमालगढ़ निवासी मुकाबिल पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें अलग-अलग नंबरों से संचालित व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट मिले। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर सूट और साड़ी सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में अपराध अनुसंधान शाखा तावडू की टीम ने पाटुका निवासी अरबाज पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पुराने नोट और सिक्कों की खरीद-बिक्री के नाम पर लोगों को ठगता था। मोबाइल फोन में संदिग्ध चैट, बार कोड और फर्जी प्रोफाइल फोटो मिली हैं। तीसरे मामले में सीआईए नूंह की टीम ने गांव टाई के पास कार्रवाई करते हुए पलवल निवासी मुशर्रफ पुत्र साहून को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन पेट शॉप के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट चलाकर पशु-पक्षियों की डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन और कई संदिग्ध सिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें