सेक्टर 56 थाना पुलिस क्षेत्र में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर जिला योजनाकार की प्रवर्तन शाखा ने तीन भवनों को सील कर दिया है। इसमें दो फिटनेस सेंटर और एक किराना स्टोर शामिल है।
जिला योजनाकार (प्रवर्तन शाखा) मनीष यादव ने बताया कि शुक्रवार को तीन जगहों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 56 थाना पुलिस के अधिकार क्षेत्र के तहत पुलिस बल की मदद से लाइसेंस क्षेत्र सुशांत लोक दो में कार्रवाई की गई। इसमें दो टाउन एंड एफटी फिटनेस नामक अनधिकृत जिम को सील कर दिया गया। इसके अलावा देसी मॉल नामक अनधिकृत एक किराना स्टोर को फिर से सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एटीपी दिनेश सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।