फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। पुलिस ने शनिवार को राहगीरों से मोबाइल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

बीते बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के करीब आठ बजे केएमपी फ्लाईओवर के नीचे पचगांव चौक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने डंडे से वार करके मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को केएमपी एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान शंकर निवासी गांव पचगांव फाजिलवास, रोहित निवासी गांव अलियर, योगेश निवासी गांव ततारपुर व यशवंत उर्फ यश निवासी गांव चांदला डूंगरवास, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी शंकर व यशवंत के खिलाफ चोरी का एक-एक अभियोग गुरुग्राम में दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें