फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: '20 लाख का सोना दो नहीं तो गाड़ी के नीचे बम लगाकर तुम्हें उड़ा देंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को धमकाकर दो लाख वसूले, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए-31 की टीम ने 20 लाख रुपये के गोल्ड की रंगदारी मांगने पर चाचा-भतीजा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बम से दुकान व घर उड़ाने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस को शिकायत देने से पहले दुकानदार ने डर के मारे इन आरोपियों को 2 लाख रुपये दे दिए थे। पुलिस आरोपियों को 24 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन में जुटी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिवाजी नगर थाना एरिया में एक दुकानदार ने 21 अक्तूबर को सुबह अपनी दुकान खोली तो उसे एक पत्र व एक मेमोरी कार्ड मिला। जिसमें 22 अक्तूबर की शाम पांच बजे आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे 20 लाख रुपए का सोना लेकर पहुंचने के बारे लिखा हुआ था। ऐसा नहीं करने पर उसके परिवार को जान से मारने व दुकान गोदामों में आग लगाने की धमकी दी गई थी। वहीं मेमोरी कार्ड में कुछ धमाके के वीडियो के साथ एक ऑटोमेटिक एक्सप्लोसिव डिवाइस की वीडियो भी थी। वीडियो की तरह उसके गोदाम व दुकान में आग लगाने व गाड़ी के नीचे बम लगाकर उड़ाने कि धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

बदमाशों की इस धमकी से घबराये पीडि़त ने दो लाख रुपये का इंतजाम किया और आरोपियों को रुपये थमा दिए। इसके बाद उसके पास फिर से फोन आया, लेकिन उसने नहीं उठाया और पुलिस को शिकायत दी। मामले में सेक्टर-31 अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को जिला अदालत के पास से काबू कर लिया। इनकी पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र सिंह व 24 वर्षीय हजारी प्रसाद और बिहार के मधुबनी निवासी 28 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है।
राजेंद्र यहां कृष्णा नगर में रहता है। उसका भतीजा हजारी प्रसाद भी उसके साथ रहता है। जबकि संजय कुमार शक्तिनगर में रहता है। राजेंद्र और संजय एक ही कंपनी में काम करते हैं। कंपनी में मिलने वाली तनख्वाह उन्हें बेहद कम लगती थी। ऐसे में उन्होंने जल्द रुपए कमाने के लिए यह प्लान बनाया और इस घटनाक्रम में कई अन्य साथियों को शामिल किया।


इलेक्ट्रॉनिक का काम जानता था आरोपी
एक आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक का काम आता था। इसके बाद उसने अलार्म घड़ी सहित कुछ अन्य सामान के जरिए एक ऑटोमेटिक एक्सप्लोसिव बम का सर्किट तैयार किया और इसकी एक वीडियो बनाई। करीब 10 मिनट की इस वीडियो में टाइमर सेट करने के बाद बम फट जाता है। इस वीडियो का डर दिखा कर आरोपी ने अपनी साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी को धमकी दी और 20 लाख रुपए की डिमांड की।
विज्ञापन


एसीपी का कहना
मामले में एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। आरोपियों से रिमांड के दौरान रुपए बरामद करने के साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि जो डिवाइस इन्होंने वीडियो में दिखाया है वह कहां से लाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें