फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सिम और मोबाइल से करते थे ऑनलाइन ठगी

Fri, 31 Oct 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स का उपयोग कर आमजन से ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले साइबर पुलिस टीम को सूचना मिली कि फैजल पुत्र फकरुद्दीन निवासी उटावड़ जिला पलवल, फर्जी सिम कार्ड व अकाउंट का इस्तेमाल कर साइबर ठगी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक मोबाइल फोन, जिसमें संदिग्ध चैट, फर्जी बार कोड और विभिन्न ऑनलाइन ठगी से संबंधित डेटा मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी की रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी वाकीब पुत्र हारून निवासी बाई थाना आकेड़ा जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर आमजन के साथ ऑनलाइन फ्रॉड कर रहा था। टीम ने मौके से दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें कई संदिग्ध चैट, क्यूआर कोड और व्हाट्सएप अकाउंट मिले। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी के मोबाइल नंबरों पर महाराष्ट्र से कई साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में साइबर टीम ने परवेज पुत्र मुबीन निवासी वार्ड नंबर 2, पिनगंवा को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी कर रहा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें गुरु टॉय नाम से फर्जी बिजनेस व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट चलाए जा रहे थे। फोन की गैलरी से कई फर्जी कोड, चैट और ट्रांजेक्शन से जुड़ी तस्वीरें मिलीं। तकनीकी जांच में आरोपी के मोबाइल नंबर पर पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से तीन ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें दर्ज मिलीं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्डों और डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें