फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा दिवस पर नूंह में सजेगा सांस्कृतिक रंगारंग समारोह

Fri, 31 Oct 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
– हरियाणा की लोक संस्कृति, विरासत और परंपराओं का होगा भव्य प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर एक नवंबर को पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में नूंह जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के सभागार में भव्य सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणवी संस्कृति की अनूठी झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण गरिमामयी एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा, जिसमें जिलेभर से विद्यार्थियों, कलाकारों तथा आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक कलाओं और गौरवमयी परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी लोक संस्कृति हमारी पहचान है और वर्तमान पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजनों का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्य, और लोकगीतों की मधुर धुनें उपस्थित लोगों को हरियाणवी लोक जीवन के स्वर्णिम इतिहास से रूबरू करवाएंगी। सभागार परिसर में हरियाणवी संस्कृति से संबंधित चित्र प्रदर्शनी एवं थीम आधारित सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें