फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रुपये न देने पर अपहरण का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने फोन पर 20 लाख रुपये देने की दी थी धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना पुलिस ने रुपये न देने पर अपहरण करने का प्रयास के मामले में तीन आरोपी बाईपास के पास से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पीड़ित को फोन पर 20 लाख रुपये देने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कार, तीन पिस्टल, एक रिवॉल्वर और 11 कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान अलीपुर गांव निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू राठी और घामडौज गांव निवासी मोहित व नरेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू राठी और पीड़ित एक ही गांव अलीपुर के रहने वाले हैं। आरोपी नरेंद्र ने पीड़ित को धमकी देकर रुपये मांगे थे। जब पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया तो आरोपी नरेंद्र के कहने पर आरोपी मोहित व नरेश ने पीड़ित का पीछा करके उसकी गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर उसका अपहरण करने का प्रयास किया था। घटनास्थल के पास पुलिस आने का आभास होने पर आरोपी अपहरण नहीं कर पाए थे और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि आरोपी नरेंद्र उर्फ साेनू राठी के खिलाफ हत्या, हत्या करने का प्रयास, मारपीट करने, झगड़ा करने, मारपीट करके छीनाझपटी करने व अवैध रूप से शराब रखने/बेचने के 16 मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं। वहीं, शांति भंग करने के संबंध में एक मामला नूंह में भी दर्ज है। आरोपी मोहित के खिलाफ भी झगड़ा करने, धमकी देने व एक्साइज एक्ट के तहत दाे मामले पहले भी गुरुग्राम में दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आगामी कार्रवाई व पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें