आरोपी की पहचान बदायूं निवासी 21 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती उसे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली थी। जहां पर उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़की को अपने झांसे में लेकर लड़की का फोन नंबर ले लिया था।
युवती की फोटो में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसे) की मदद से बदलाव कर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक मोबाइल फोन व एक सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर थाना मानेसर में एक युवती ने शिकायत दी थी कि अनजान व्यक्ति उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके उसकी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। पैसा नहीं देने पर फोटो वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने वारदात को आरोपी को यूपी के बदायूं से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान बदायूं निवासी 21 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवती उसे सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर मिली थी। जहां पर उसने इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए लड़की को अपने झांसे में लेकर लड़की का फोन नंबर ले लिया था। बाद में एक अन्य नंबर से युवती के पास फोन करके डरा-धमकाकर रुपयों की डिमांड की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।