फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना सिटी थाना क्षेत्र में घटना के दौरान घर खाली था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना सिटी थाना क्षेत्र में 10 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने व करीब 14 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के दौरान घर खाली था। 11 जुलाई की सुबह किरायेदार ने पीड़ित को सूचना दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 27 जुलाई को सोहना सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-5 स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को नूंह में उनके पिता का देहांत हो गया था। परिवार के सभी सदस्य नूंह गए थे। 10 जुलाई की रात को अज्ञात व्यक्ति उनके घर के ताले तोड़कर सोने व चांदी के गहने और करीब 14 लाख रुपये नकदी चोरी कर ले गया। गहनों में सोने की अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, कुंडल, पाजेब, बच्चों के हाथ के कड़े चोरी हुए हैं। 11 जुलाई की सुबह किरायेदार पानी की मोटर चलाने नीचे आया तो चोरी होने के बारे में पता चला। किरायेदार ने मकान मालिक को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मकान से नकदी व गहने चोरी करने वाले की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- त्रिलोक चंद, जांच अधिकारी, सोहना सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें