फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए होंगे 10 बैगलेस डे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिन आउटडोर और पांच दिन इंडोर गतिविधियों से सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पीएम श्री सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र में 10 बैगलेस डे आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों बच्चों को किताबों से दूर रखकर गतिविधियों, भ्रमण और प्रोजेक्ट के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिले में आठ पीएम श्री स्कूल हैं। इनमें छह स्कूलों को गतिविधियों के लिए कुल 1.20 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रत्येक स्कूल को 15 हजार रुपये मिलेंगे। इनमें पीएम श्री जीएसएसएस चक्करपुर, दौलह, घामरोज अलीपुर, सेक्टर-4/7, शेरपुर और करौला स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

बैगलेस डे में पांच दिन आउटडोर और पांच दिन इंडोर गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को बर्ड सेंचुरी, सोलर पार्क, बायोगैस प्लांट, ड्रग ट्रेनिंग सेंटर, कचरा संग्रह स्थल सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। साइकिल रैली, पौधों और पक्षियों की पहचान भी कराई जाएगी। इंडोर गतिविधियों में पानी की जांच, एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, वेस्ट से खिलौने बनाना, पतंग बनाना, नृत्य और नाटक शामिल हैं।
विज्ञापन

सत्र के अंत में कौशल मेले में प्रदर्शित किया जाएगा -
कक्षा छह के विद्यार्थियों से किचन गार्डन, जैव विविधता रजिस्टर, मेकर स्किल्स, एनीमेशन-गेम्स और स्कूल म्यूजियम जैसे प्रोजेक्ट भी कराए जाएंगे। सत्र के अंत में कौशल मेले में इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। भ्रमण से पहले अभिभावकों की लिखित सहमति ली जाएगी और गतिविधियों की जियो-टैग फोटो सुरक्षित रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें