25 अक्तूबर तक लगेगी प्रदर्शनी, शशि थरूर करेंगे उद्धाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-28 स्थित कैमरा म्यूजियो के प्रदर्शनी हॉल में आयरिश फोटोग्राफर सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी 21 अगस्त से 25 अक्तूबर तक लगाई जा रही है। सीमस मर्फी को सात विश्व प्रेस फोटो अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे पिछले तीन दशकों से विभिन्न देशों में फोटोग्राफी करते रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद शशि थरूर करेंगे।
कैमरा म्यूजियम म्यूजियो कैमरा के संस्थापक आदित्य आर्य ने बताया कि 21 अगस्त को सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी के साथ विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाएगा। प्रदर्शनी में अफगानिस्तान, आयरलैंड, भारत, रूस और यूनाइटेड स्टेट्स में ली गईं मर्फी की तीन दशकों से ज्यादा समय तक की फोटोग्राफी प्रदर्शित की जाएंगी। डॉक्यूमेंट्री फोटोग्राफी के लिए जाने जाने वाले मर्फी का काम मनुष्य के इतिहास, संघर्ष और जिंदगी की मुश्किलों को दिखाता है। भारत में इन्होंने कोलकाता में काफी काम किया है। अपनी प्रदर्शनी के सिलसिले में मर्फी बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे और उन्होंने म्यूजियो कैमरा में प्रदर्शित किए पुराने कैमरों का अवलोकन किया।
...............................
कैमरा म्यूजियम में विद्यार्थियों का प्रवेश होगा निशुल्क
गुरुग्राम। म्यूजियो कैमरा के म्यूजियम में मंगलवार से शुक्रवार के बीच सरकारी स्कूलों के छात्र और एनजीओ के बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। कैमरों के सफर को दिखाने वाले म्यूजियो कैमरे का यह हिस्सा सुबह 11 बजे से 5 बजे तक छात्रों के लिए खुला रहेगा। आम लोगों को प्रवेश के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। आदित्य आर्य ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों को कैमरों के सफर की जानकारी देना है और उनकी रुचि बढ़ाना है। संवाद