फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में दिनभर छाया रहा स्मॉग, एक्यूआई 448,

विज्ञापन
गुरुग्राम स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहर एक बजे छाया हुआ स्मॉग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिवाली के बाद से आबोहवा अब तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदूषण में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक दिन पहले के मुकाबले 70 अंक बढ़कर 448 पर पहुंच गया। आसमान में शुक्रवार को दिन भर स्मॉग छाया रहा। तापमान में गिरावट के बाद बृहस्पतिवार देर रात से ही धुंध का प्रभाव बढ़ने लगा था, जिसके चलते एक्यूआई भी रफ्तार पकड़ने लगा था।
विज्ञापन

शहर का एक्यूआई रात 12 बजे 391 पर पहुंच गया था। शुक्रवार को तो पूरा शहर गैंस चेंबर में तब्दील रहा, जिसके कारण सांस व दमा रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे पहले दिवाली के अगले दिन धुंध व प्रदूषण के कारण शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिकॉर्ड स्तर पर छलांग लगाते हुए 472 एसपीएम (सस्पेंडेड पर्टिकुलर मैटर) तक पहुंच गया था। शुक्रवार को भी सुबह के समय वातावरण में छाई धुंध के कारण राहगीरों को आंख में जलन की समस्या हुई तो पहले से ही बीमार बुजुर्गों ने सुबह के समय पार्कों इत्यादि में जाने से परहेज किया।
चारों प्रमुख इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
प्रदूषण में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण शुक्रवार शाम 4 बजे तक शहर के सभी चारों प्रमुख इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। शाम 05:05 बजे विकास सदन में एक्यूआई 458, ग्वाल पहाड़ी में 455, टेरी ग्राम में 437, सेक्टर-51 इलाके में 454 दर्ज किया गया। प्रदूषण बढ़ने के कारण पीएम-2.5 व पीएम-10 सरीखे हानिकारक कणों की मात्रा 10 गुना तक बढ़ गई। स्वच्छ वातावरण में पीएम-2.5 की औसत मात्रा 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक मानी जाती है, जो शुक्रवार को 454 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हानिकारक कणों की मात्रा (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में)
हानिकारक कण - औसत - न्यूनतम - अधिकतम
पीएम 2.5 - 454 - 397 - 500
पीएम 10 - 380 - 311 - 500
एनओ2 - 86 - 58 - 115
एसओ2 - 25 - 1 - 102
ओजोन - 33 - 02 - 55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें