फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पजेशन देने में हुई थी देरी, मुआवजे के साथ ही अतिरिक्त स्टांप शुल्क वापस होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेरा के निर्णायक अधिकारी ने सुनाया फैसला, स्टांप ड्यूटी की राशि पर 11 प्रतिशत ब्याज देने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फ्लैट देने में करीब पांच साल की देरी होने पर खरीदार ने स्टांप ड्यूटी पर अतिरिक्त राशि दी थी। अब एम्मार बिल्डर को इस अतिरिक्त राशि को ब्याज समेत खरीदार को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही खरीदार को मुआवजा भी दिया जाएगा। यह आदेश हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा) के निर्णायक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने दिया है।
नई दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी कुलदीप कुमार कोहली ने सेक्टर-65 स्थित एम्मार की परियोजना एमराल्ड फ्लोर्स एट एमराल्ड हिल्स में फ्लैट बुक किया था। शिकायतकर्ता को तीन जुलाई 2009 को यूनिट का आवंटन पत्र जारी किया गया था और 28 मई 2010 को बिल्डर-बायर एग्रीमेंट हुआ था। बिल्डर को 24 अगस्त 2012 तक कब्जा देना था, लेकिन इसमें देरी हुई। इसके अलावा मकान में सीपेज की समस्या भी सामने आई। कब्जा देने में देरी के कारण कन्वेयन्स डीड के पंजीकरण के समय स्टांप ड्यूटी की दर बढ़ गई, जिससे उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर निर्णायक अधिकारी ने बिल्डर को अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी की पूरी राशि लौटाने और भुगतान की तारीख से वास्तविक रिफंड तक 11 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया है। बिल्डर को बिल्डर-बायर एग्रीमेंट से पहले कुल बिक्री मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक राशि लेने के मामले में एक लाख रुपये मुआवजा देना होगा। मकान में सीपेज की समस्या के लिए 50 हजार रुपये और मानसिक पीड़ा व उत्पीड़न के लिए एक लाख रुपये अतिरिक्त मुआवजा देना होगा। इसके अलावा कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए 50 हजार रुपये भी देने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें