फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धार्मिक और जातीय सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। समाज में धार्मिक और जातीय भावनाओं को आहत करने वाली बयानबाजी के विरोध में भारत बचाओ संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित शमां पर्यटन केंद्र परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में संगठन के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोगों के बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

विक्रम ने कहा कि एक ओर बुद्धिजीवी, धार्मिक और सामाजिक लोग आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग अपनी बयानबाजी से समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी से कृष्ण भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके कार्यक्रमों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की। संगठन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर अहीर समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई। विक्रम सिंह यादव ने कहा कि किसी समाज विशेष के प्रति इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। इस मौके पर सुबे सिंह, भगत सिंह, ललित कुमार, अधिवक्ता अंबिका यादव, अभिषेक अरोड़ा, आर्य समाज से लालचंद आर्य, सुनील मास्टर और जगपाल यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें