फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिस ने 17 दिनों में 4417 चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले वाहनों के बीती एक से 17 जून के बीच 4417 चालान काटे। डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण गहलोत ने बताया कि इस दौरान करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही तीन से 17 जून के बीच गलत लेन में वाहन चलाने पर 9057 चालान काटकर 63 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक से 18 जून के बीच नो-एंट्री नियमों की अनदेखी करने वाले 608 भारी और व्यावसायिक वाहनों के चालान काटे गए। संवाद
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश
शहर में यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को हुई जनरल परेड में यातायात पुलिस के करीब 121 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात स्थिति का विश्लेषण करने और जाम की संभावनाओं वाले स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने को कहा।
चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत किया जागरूक

गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के लिहाज से चलाए जा रहे चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत शुक्रवार को तीन जागरूकता पाठशालाओं में 120 लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यह जागरूकता पाठशालाएं रामपुरा चौक, श्याम चौक और हयातपुर में लगाईं गईं।इस दौरान उन्हें लेन ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन से पहले रुकने जैसे नियम बताए गए। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य चालान की संख्या कम करने के साथ ही लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार और अनुशासित बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें