फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध ढांचे हटवाए, खाली कराई सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने सेक्टर-58 और 59 क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाकर सरकारी जमीन को खाली कराया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, झुग्गियां, खोखे, रेहड़ियां और निर्माण एवं सीएंडडी वेस्ट को हटाया गया। टीम के अनुसार, लंबे समय से इन क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर सड़क किनारे कब्जों के चलते ट्रैफिक बाधित हो रहा था। टीम ने सड़क किनारे जमा मलबे और कचरे को भी हटाया तथा संबंधित एजेंसियों को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
सेक्टर-5 में एचएसवीपी की सात एकड़ जमीन से हटवाया अतिक्रमण
फोटो-
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर के पीछे करीब सात एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाया। एचएसवीपी के सर्वे एसडीओ गौरव यादव ने बताया कि इस दौरान 15 फूलों की दुकानें, करीब 80 झुग्गी-झोपड़ियां, एक नर्सरी, दो पक्के कमरे, टीन शेड का गोदाम, आइसक्रीम रेहड़ियों का गोदाम और दो पशु डेयरियों को हटवाया गया है। एचएसवीपी अधिकारियों ने सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें