फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन दिखा रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों में कई मुकाबले हुए।


अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग में देवांशी दलाल, ओम्या आहूजा, मैत्री बंसल, तोर्षा मिश्रा, नंदिनी आचार्य, आहाना नेगी और कुशा खुल्लर ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, देवांशी दलाल, मैत्री बंसल, आहाना नेगी और कुशा खुल्लर ने जीत दर्ज की।



अंडर-17 बॉयज सिंगल्स में वेदनाश, श्रेयांश शर्मा, दर्श वर्मा, काव्या हर्षिह, निविरांश सुंद्रानी, तनिष्क चौधरी, हार्दिक अंजना और उत्कर्ष चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेदनाश, काव्या हर्षिह, निविरांश सुंद्रानी और आर्यन डांगी ने अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन




मेंस सिंगल्स में सुयश जायसवाल, पुष्कर राघव, कनिष्क सिंह, रवि, आर्यन गोयल और निखिल कंडपाल ने अगले दौर में प्रवेश किया।



अंडर-15 और अंडर-13 बॉयज डबल्स में पांशुल यादव-यशवर्धन, आद्यंत धींगरा-कर्णिक प्रकाश, आरव जैन-अर्जुन और आहान अग्रवाल-जसविक सिंह की जोड़ियों ने जीत दर्ज की। वहीं गर्ल्स डबल्स में हितिका-यशिका देसवाल, आशीरा-देवस्या, अद्या लाम्बा-आर्या टंडन और आलिशा-मोक्षिता शर्मा की जोड़ियों ने जीत दर्ज की। अंडर-11 वर्ग में काव्या विनायक, मायरा गोयल, अदिति सिंह, अर्शिया गोयट और वेदांशी यादव ने जीत दर्ज की, जबकि बॉयज़ वर्ग में आयुष दलाल, लक्ष्य सैनी, अद्विक सिंघल और श्रेयांश बिश्नोई ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



अंडर-13 गर्ल्स वर्ग में मेधावी अहलावत, अनन्या शुक्ला, मयुखा वर्मा, मोक्षिता शर्मा और धन्वी गुप्ता ने जीत हासिल की। वहीं बॉयज़ वर्ग में आर्यन मेचू, जयवीर सोनी, समर यादव, अर्जुन कुमार और कबीर शास्त्री विजेता रहे।



महिला डबल्स में मिषिका और नंदिनी आचार्य की जोड़ी विजेता रही। बुधवार को इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें