गुरुग्राम। एसआरसीसी वाटिका के मैदान पर सोमवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें एसआर अकादमी ने एसके अकादमी को एक रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर अकादमी ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके अकादमी 7 विकेट खोकर 299 रन ही बना सकी।
एसआर अकादमी से एके ने 136 रन की पारी खेली, वहीं अर्णव ने 58 रन बनाए। एसके अकादमी से काव्य ने 3 और तेजस ने 2 विकेट लिए। एसके अकादमी से आदित्य ने 116 और यश ने 70 रन की पारी खेली। एसआर अकादमी से रितेश ने 2 और निखिल ने एक विकेट लिया। एके को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद