फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूल से राहत दिलाने का काम बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। क्षेत्र में सड़कों को बेहतर बनाने और धूल से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया काम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। नगर निगम की ओर से 19 सड़कों के दोनों तरफ टाइल्स लगाने का काम शुरू कराया गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी यह काम पूरा नहीं हो पाया है। कहीं टाइल्स लगाने का काम अधूरा है तो कहीं टाइल्स के ऊपर मिट्टी और बजरी डालकर छोड़ दिया गया है।

नगर निगम ने केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के निर्देश पर इन सड़कों को धूल मुक्त बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए करीब 47 करोड़ रुपये के काम शुरू कराए गए। योजना के तहत सड़कों के दोनों तरफ खाली जमीन को टाइल्स लगाकर पक्का करना था, ताकि वाहनों के गुजरने से मिट्टी न उड़े। इसके लिए 30 अक्तूबर तक की समय सीमा तय की गई थी। समय सीमा निकलने के बाद भी ज्यादातर सड़कों पर काम पूरा नहीं हुआ है। निर्माण एजेंसियों की ओर से कई जगह काम बीच में ही छोड़ दिया गया है। वहीं, जिन जगहों पर टाइल्स लगाई गई हैं, वहां उनकी सफाई और रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भांगरौला से हयातपुर जाने वाली सड़क पर भी कई जगह काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी टाइल्स लगाने का काम अधूरा है, उसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें