फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिस्टम फेल...लेकिन पहली बार नहीं, हर साल बारिश में थम जाता है शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने दिलाई उमस से राहत, 5 डिग्री गिरा तापमान, शाम को हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर तीन बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां उमस और गर्मी से राहत दी वहीं, निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी। खासकर ओल्ड गुरुग्राम के सेक्टर-4, 5, 9, 10, बसई, शीतला माता मंदिर, अशोक विहार और जैकबपुरा में हालात गंभीर रहे। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे पानी में छिप गए, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत हुई। मिलेनियम सिटी में हुई बारिश से सरकारी सिस्टम फेल हो गया है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। हर साल शहर पानी में डूब जाता है।
दोपहिया वाहन चालक और राहगीरों के लिए कीचड़ और फिसलन की वजह से ज्यादा परेशानी बनी हुई है। टूटे रास्तों और जमे पानी के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जलभराव के कारण गाड़ियां सड़क पर रेंगती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर भी जलभराव को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम को नालों की सफाई के लिए जाता है। इसके बावजूद प्रशासन जल निकासी को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन



मौसम मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार तीन जुलाई तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से राहत मिलने के साथ तापमान में 5.4 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन अगस्त तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम ने न केवल गर्मी से निजात दिलाई बल्कि हवा में नमी बढ़ने से वातावरण भी ताजगी से भर गया लेकिन उमस अभी भी बरकरार है, जिस वजह से त्वचा मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।
-
बरसात ने खोली नगरपरिषद प्रशासन की पोल

सोहना। सोहना कस्बे में बुधवार को हुई बारिश ने नगरपरिषद प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। सड़कों पर कई कई फीट तक पानी जमा हो गया। परिषद की ओर से पानी निकासी पर किये गए लाखों रुपये की राशि बेकार हो गई। बुधवार को कस्बे में शाम को हुई अचानक तेज बरसात से सभी रास्तों पर पानी भर गया है। इनमें बस स्टैंड मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, अस्पताल मार्ग आदि शामिल हैं। जहां पर पानी निकासी के कोई खास प्रबंध नहीं हैं। पानी एकत्रित होने से वाहन चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। नागरिक अमित गर्ग, प्रवीण जैन, राजू, रोहताश बताते हैं कि परिषद ने पानी निकासी का आज तक भी ठोस प्रबंध नहीं किया है। जबकि नागरिक वर्षों से इस समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे
पटौदी। दोपहर के बाद हुई झमाझम बरसात से क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए। कुछ दिनों से पटौदी में कम बरसात होने से लोगों को उमस भरी गर्मी जूझना पड़ रहा था। दोपहर को हुई बरसात से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। इसके साथ ही किसानों की धान, बाजरा, सब्जियां एवं फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। बरसात से मौसम में काफी बदलाव आया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें