फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह लेन की नवरंगपुर रोड से न्यू गुरुग्राम में सुगम होगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार, सर्विस रोड के साथ फुटपाथ और ड्रेनेज भी बनेगी
विज्ञापन


41.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78-80 फिलहाल 7.5 मीटर चौड़ी और दो लेन की है

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मास्टर सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78-80 (नवरंगपुर) को छह लेन करने, सर्विस रोड, फुटपाथ और ड्रेनेज के निर्माण की योजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने डिवाइडिंग रोड 78-80 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट लगभग तैयार करा ली है। इस पर करीब 41.81 करोड़ खर्च होंगे। इससे न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों के लोगों को फायदा होगा।
सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78-80 फिलहाल 7.5 मीटर चौड़ी और दो लेन की है। अभी इसका रखरखाव लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा था। इस सड़क पर अब वाहनों का काफी दबाव हो गया और दर्जनों सोसाइटियां बस गई हैं। ऐसे में जीएमडीए सेक्टर डिवाइडिंग रोड 78-80 का निर्माण करने जा रहा है। योजना के अनुसार करीब 2.35 किमी लंबी सड़क को छह लेन का बनवाया जाना है। सड़क के साथ पानी निकासी के लिए ड्रेन, फुटपाथ और सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क को 84 मीटर चौड़ा करने के लिए जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन


दिल्ली-जयपुर हाईवे से तावडू जा सकेंगे
इस सड़क के निर्माण से न्यू गुरुग्राम की कई सोसाइटियों व सेक्टरों के लोगों को राहत मिलेगी। यह सड़क आगे चलकर शिकोपुर गांव से मिल जाती है। ऐसे में तावडू जाने में भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वाहन चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे से तावडू जा सकेंगे।
जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए डीपीआर अंतिम चरण में है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस योजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक से मंजूरी मिल चुकी है।

वाहनों का काफी दबाव
तावडू में गोल्फ कोर्स बना हुआ है। ऐसे में शनिवार और रविवार को काफी संख्या में लोग गोल्फ खेलने इसी रोड से जाते हैं। दूसरा मेवात से क्रशर लेकर काफी ट्रक गुरुग्राम में रात में आते हैं। ऐसे में रात-दिन वाहनों का भारी दबाव होता है। दूसरा सेक्टरों में कई बिल्डरों ने आवासीय सोसाइटियां विकसित की हैं। ऐसे में यह सड़क नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन



सेंट्रल पेरिफेरल रोड का होगा जीर्णोद्धार
द्वारका एक्सप्रेसवे से खेड़कीदौला टोल प्लाजा (एनएच-48) को जोड़ने वाली सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) की मरम्मत का काम जीएमडीए कराएगा। इसका टेंडर जारी किया जा चुका है। 2.67 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 24.59 करोड़ खर्च होंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 को जोड़ने में सीपीआर महत्वपूर्ण सड़क है। अभी सड़क जर्जर हालत में है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीपीआर के जीर्णोद्धार की योजना को सीईओ से मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ सेक्टर 81, 82, 83, 84 और सेक्टर 85 के लोगों को राहत मिलेगी। वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एलन माॅल से सीपीआर से सीधे दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें