संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टमाटर के भाव ज्यादा लगने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार को दुकानदार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे ऑटो से उतारकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टिकली रोड निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जेल मोड के सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे धुमसपुर निवासी विक्रम आया। उसने टमाटर का भाव पूछा। मैंने उसे भाव बताया तो उसने कहा की टमाटर महंगे हैं। मैंने उसे कहीं ओर से टमाटर लेने के लिए बोल दिया। इसके बाद वह गाली देते हुए थप्पड़ मारने लगा। जब वह ऑटो से उल्लावास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑटो से उतारकर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का चचेरा भाई जब उसे छुड़ाने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।