संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव मैदावास में एक टेंट के गोदाम में शनिवार दोपहर को अचानक आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही है कि किसी भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। शनिवार दोपहर करीब चार बजे टेंट के गोदाम में आग लग गई थी। जैसे ही आग फैलने लगी तो ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे,लेकिन आग ने भयानक रूप ले लिया। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।जिसके बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बीते कुछ समय से क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।